HR CHEM STUDY

4. क़ानूनो की समझ (Understanding Laws)

इस पेज पर आपको 4. क़ानूनो की समझ (Understanding Laws) के सभी महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ), परीक्षा उपयोगी नोट्स और ऑनलाइन क्विज़ मिलेंगे। अपने ज्ञान का परीक्षण करने और बोर्ड/प्रतियोगी परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए मॉक टेस्ट में अवश्य भाग लें।

कक्षा 8 'क़ानूनो की समझ' के टॉप MCQ और Previous Year Questions. REET, State PCS और CET के लिए NCERT आधारित क्विज़। 3-Level चैलेंज: अगले स्तर को अनलॉक करने के लिए 70% स्कोर करें!

👉 अध्याय का सारांश (Summary)

प्रिय अभ्यर्थियों, किसी भी सभ्य समाज में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानूनों की आवश्यकता होती है। 'क़ानूनो की समझ' (Understanding Laws) अध्याय हमें बताता है कि कानून कैसे बनते हैं, वे किस पर लागू होते हैं और अलोकप्रिय कानूनों का विरोध कैसे किया जाता है। SSC, CET, Police और State PCS परीक्षाओं में ऐतिहासिक कानूनों और कानून के शासन (Rule of Law) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न इसी NCERT बेस से पूछे जाते हैं। दैनिक जीवन में हम बहुत से कानूनों का पालन करते हैं, जैसे गाड़ी चलाने के लिए लाइसेंस की उम्र 18 वर्ष तय होना, या शादी के लिए लड़के और लड़की की न्यूनतम आयु निर्धारित होना। भारत में 'कानून का शासन' (Rule of Law) लागू है। इसका मतलब है कि देश का हर कानून सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होता है, चाहे वह एक आम इंसान हो या देश का प्रधानमंत्री। कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। यदि कोई कानून तोड़ता है, तो उसके लिए एक निश्चित सजा की प्रक्रिया (Criminal Justice System) तय की गई है। प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से कुछ ऐतिहासिक संदर्भ बहुत महत्वपूर्ण हैं। अंग्रेजों के समय में कानून मनमाने ढंग से लागू किए जाते थे। इसका सबसे बड़ा उदाहरण वर्ष 1919 का 'रॉलेट एक्ट' (Rowlatt Act) था, जिसके तहत बिना मुक़दमा चलाए किसी भी भारतीय को जेल में डाला जा सकता था। आज के समय में कानून बनाने की शक्ति संसद (Parliament) के पास है। कई बार संसद ऐसे कानून भी बना देती है जो संवैधानिक रूप से तो सही होते हैं, लेकिन जनता को पसंद नहीं आते (अलोकप्रिय कानून)। ऐसे कानूनों का जनता विरोध कर सकती है और यदि कानून संविधान के खिलाफ है, तो न्यायपालिका (Judiciary) उसे रद्द भी कर सकती है। इसी अध्याय में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए वर्ष 2005 में पारित 'घरेलू हिंसा महिला संरक्षण अधिनियम' (Protection of Women from Domestic Violence Act) का भी विस्तार से वर्णन है, जो परीक्षाओं में बार-बार पूछा जाता है। विशेषता: यह एक 3-Level आधारित यूनीक क्विज़ है। अगले स्तर (Level 2 और 3) को अनलॉक करने के लिए अभ्यर्थियों को वर्तमान स्तर में कम से कम 70% अंक स्कोर करने होंगे, जो आपकी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को 100% मजबूत बनाता है।

महत्वपूर्ण प्रश्न (Important Questions)

PDF डाउनलोड करें

विद्यार्थी पंजीकरण

क्विज़ के महत्वपूर्ण निर्देश:

  • सारे concept clear करने के बाद ही टेस्ट दें।
  • इस ऑनलाइन टेस्ट में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) हैं।
  • प्रत्येक प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सही विकल्प का चयन करें।
  • क्विज़ लिंक दोस्तों तक शेयर करें।
  • विशेष नियम: यह क्विज़ 3 स्तरों में है। अगला स्तर (Level) खोलने के लिए आपको वर्तमान स्तर में कम से कम 70% अंक लाने होंगे।
  • पूरा चैप्टर अच्छी तरह से याद करने के बाद ही क्विज में भाग ले
  • अपनी डिटेल सही भरें, क्विज़ सब्मिट करने के बाद feedback जरूर दे। अच्छे फीडबैक साइट के होम पेज पर प्रकाशित होंगे
  • सवालो को आराम से हल करें, जल्दीबाजी नहीं करें
  • टेस्ट सबमिट करने के बाद आपका स्कोर आपके शिक्षक के डैशबोर्ड पर प्रदर्शित होगा।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं और बोर्ड परीक्षा की बेहतरीन तैयारी के लिए आप इस टेस्ट का बार-बार अभ्यास कर सकते हैं।
👤
⏱️ 00:00
प्रश्न 1 / 20
अध्याय के सभी प्रश्न (Revision Notes)

*नोट: यह सेक्शन रिवीजन के लिए है। अपना ज्ञान परखने के लिए ऊपर दिए गए क्विज़ में भाग लें।

  1. कानून बनाने का मुख्य जिम्मा किसका होता है?
    A) संसद  |  B) न्यायालय  |  C) पुलिस  |  D) मुख्यमंत्री
  2. स्वतंत्र भारत में सत्ता के मनमाने इस्तेमाल की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए, यह सुनिश्चित करने के लिए क्या बनाया गया?
    A) संविधान  |  B) राजतंत्र  |  C) तानाशाही  |  D) सेना
  3. भारत में सभी लोग किसके सामने बराबर हैं?
    A) पैसे के सामने  |  B) कानून के सामने  |  C) नेताओं के सामने  |  D) ताकत के सामने
  4. क्या प्राचीन भारत में सभी समुदायों के लिए एक समान कानून थे?
    A) हाँ  |  B) नहीं, अलग-अलग कानून थे  |  C) केवल अमीरों के लिए एक थे  |  D) पता नहीं
  5. अंग्रेजों का 1870 का कौन सा कानून उनके मनमानेपन का एक बड़ा उदाहरण था?
    A) शिक्षा कानून  |  B) व्यापार कानून  |  C) राजद्रोह कानून  |  D) कृषि कानून
  6. राजद्रोह कानून 1870 के तहत किसी को भी बिना क्या चलाए जेल में डाला जा सकता था?
    A) मुकदमा  |  B) चर्चा  |  C) सहमति  |  D) जांच
  7. रोज़ा पार्क्स किस देश की एक अफ़्रीकी-अमेरिकी महिला थीं?
    A) अमेरिका  |  B) फ्रांस  |  C) ब्रिटेन  |  D) जर्मनी
  8. रोज़ा पार्क्स ने 1 दिसंबर 1955 को बस में अपनी सीट किसे देने से मना कर दिया था?
    A) एक गोरे व्यक्ति को  |  B) एक काले व्यक्ति को  |  C) बस चालक को  |  D) पुलिस को
  9. रोज़ा पार्क्स के इनकार के बाद अमेरिका में कौन सा ऐतिहासिक आंदोलन शुरू हुआ?
    A) नागरिक अधिकार आंदोलन  |  B) मजदूर आंदोलन  |  C) स्वतंत्रता संग्राम  |  D) किसान आंदोलन
  10. अमेरिका में 'नागरिक अधिकार कानून' किस वर्ष पारित किया गया?
    A) 1955 में  |  B) 1960 में  |  C) 1964 में  |  D) 1970 में
  11. हिंदू उत्तराधिकार संशोधन अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था?
    A) 1990 में  |  B) 2000 में  |  C) 2005 में  |  D) 2010 में
  12. 2005 के हिंदू उत्तराधिकार कानून के अनुसार परिवार की संपत्ति में किसे बराबर हिस्सा मिलता है?
    A) केवल बेटों को  |  B) बेटे, बेटियाँ और माँ को  |  C) केवल बेटियों को  |  D) केवल पिता को
  13. घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम किस वर्ष लागू हुआ?
    A) 2002 में  |  B) 2005 में  |  C) 2006 में  |  D) 2010 में
  14. कोई भी ऐसा कानून जो लोगों के एक समूह की तरफदारी करता है और दूसरे की उपेक्षा करता है, वह कैसा कानून कहलाता है?
    A) लोकप्रिय कानून  |  B) विवादास्पद कानून  |  C) समान कानून  |  D) धार्मिक कानून
  15. जब कोई कानून अलोकप्रिय होता है, तो नागरिक उसका विरोध कैसे कर सकते हैं?
    A) केवल लड़कर  |  B) अखबारों और रैलियों के माध्यम से  |  C) देश छोड़कर  |  D) चुप रहकर
  16. जब बहुत सारे लोग मानने लगते हैं कि गलत कानून पारित हो गया है, तो किस पर उस कानून को बदलने का दबाव पड़ता है?
    A) पुलिस पर  |  B) सेना पर  |  C) संसद पर  |  D) पड़ोसी देशों पर
  17. जब परिवार का कोई पुरुष सदस्य घर की किसी औरत के साथ मारपीट करता है या चोट पहुँचाता है, तो उसे क्या कहा जाता है?
    A) समानता  |  B) घरेलू हिंसा  |  C) न्याय  |  D) अधिकार
  18. जालियाँवाला बाग हत्याकांड किस तिथि को हुआ था?
    A) 13 अप्रैल 1919  |  B) 15 अगस्त 1947  |  C) 26 जनवरी 1950  |  D) 1 मई 1920
  19. जालियाँवाला बाग हत्याकांड का आदेश किस ब्रिटिश जनरल ने दिया था?
    A) लॉर्ड डलहौजी  |  B) जनरल डायर  |  C) लॉर्ड माउंटबेटन  |  D) रॉबर्ट क्लाइव
  20. हमारे देश में अगर लोग किसी कानून से असहमति जताते हैं, तो वे अंतिम फैसले के लिए कहाँ जा सकते हैं?
    A) अदालत  |  B) पुलिस स्टेशन  |  C) विदेश  |  D) जेल
  21. सही मिलान करें: 1. राजद्रोह कानून 2. नागरिक अधिकार 3. हिंदू उत्तराधिकार 4. घरेलू हिंसा सुरक्षा (क) 1964 (ख) 2005 (ग) 1870 (घ) 2006
    A) एक-ग, दो-क, तीन-ख, चार-घ  |  B) एक-क, दो-ख, तीन-ग, चार-घ  |  C) एक-ख, दो-ग, तीन-घ, चार-क  |  D) एक-घ, दो-ख, तीन-क, चार-ग
  22. सही मिलान करें: 1. रोज़ा पार्क्स 2. जनरल डायर 3. घरेलू हिंसा 4. राजद्रोह (क) अमेरिका (ख) जालियाँवाला बाग (ग) शारीरिक व मानसिक शोषण (घ) सरकार का विरोध
    A) एक-क, दो-ख, तीन-ग, चार-घ  |  B) एक-ख, दो-क, तीन-घ, चार-ग  |  C) एक-ग, दो-घ, तीन-क, चार-ख  |  D) एक-घ, दो-ग, तीन-ख, चार-क
  23. कथन (A): भारत में कानून के शासन का अर्थ है कि सभी कानून देश के सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होते हैं। कारण (R): कोई भी व्यक्ति, चाहे वह सरकारी अधिकारी हो या राष्ट्रपति, कानून से ऊपर नहीं है।
    A) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या है  |  B) कथन और कारण दोनों सही हैं लेकिन कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है  |  C) कथन सही है लेकिन कारण गलत है  |  D) कथन गलत है लेकिन कारण सही है
  24. कथन (A): कुछ इतिहासकारों का मानना है कि भारत में कानून के शासन की शुरुआत अंग्रेजों ने की थी। कारण (R): राष्ट्रवादी इसका खंडन करते हैं क्योंकि ब्रिटिश कानून मनमाने थे और राष्ट्रवादियों ने कानूनी समानता के लिए संघर्ष किया था।
    A) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या है  |  B) कथन और कारण दोनों सही हैं लेकिन कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है  |  C) कथन सही है लेकिन कारण गलत है  |  D) कथन गलत है लेकिन कारण सही है
  25. नागरिक अधिकार कानून (1964) के तहत अमेरिका में किस आधार पर भेदभाव को गैर-कानूनी घोषित कर दिया गया?
    A) नस्ल, धर्म और राष्ट्रीयता के आधार पर  |  B) केवल अमीरी-गरीबी के आधार पर  |  C) केवल शिक्षा के आधार पर  |  D) केवल लिंग के आधार पर
  26. ब्रिटिश भारत में किस कानून के तहत अगर कोई व्यक्ति ब्रिटिश सरकार का विरोध करता था, तो उसे बिना मुकदमा चलाए गिरफ्तार किया जा सकता था?
    A) शिक्षा अधिनियम  |  B) राजद्रोह कानून 1870  |  C) व्यापार कानून  |  D) प्रेस अधिनियम
  27. औपनिवेशिक काल में भारतीय राष्ट्रवादियों ने कानून के शासन को किस रूप में देखने की माँग की थी?
    A) अत्याचारी नियमों के रूप में  |  B) न्याय के विचार पर आधारित नियमों के रूप में  |  C) धार्मिक नियमों के रूप में  |  D) व्यापारिक नियमों के रूप में
  28. नए कानून बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका किसकी होती है?
    A) केवल सेना की  |  B) आम जनता की आवाज़ और संसद की  |  C) केवल अमीर लोगों की  |  D) विदेशी सरकारों की
  29. औरतों को घरेलू हिंसा से बचाने के लिए एक नए कानून की ज़रूरत पर सबसे पहले कब और कहाँ चर्चा शुरू हुई थी?
    A) उन्नीस सौ नब्बे के दशक में विभिन्न मंचों पर  |  B) उन्नीस सौ पचास के दशक में  |  C) दो हज़ार दस के दशक में  |  D) उन्नीस सौ सत्तर के दशक में
  30. 'दमनकारी' कानून से क्या तात्पर्य है?
    A) जो लोगों को आजादी देता है  |  B) जो लोगों को बहुत निर्मम ढंग से नियंत्रित करता है और मौलिक अधिकारों को रोकता है  |  C) जो व्यापार को बढ़ाता है  |  D) जो शिक्षा को बढ़ावा देता है
  31. 1920 में भारतीय राष्ट्रवादियों ने किस बात का कड़ा विरोध किया था जो ब्रिटिश मनमानेपन को दर्शाता है?
    A) नमक कानून का  |  B) रॉलेट कानून का  |  C) शिक्षा नीति का  |  D) व्यापार कर का
  32. औरतों के संगठनों ने 'घरेलू हिंसा' की परिभाषा में किन चीज़ों को शामिल करने की माँग की थी?
    A) केवल शारीरिक मार-पीट  |  B) शारीरिक, आर्थिक, यौन और भावनात्मक दुर्व्यवहार  |  C) केवल गालियां देना  |  D) केवल घर से निकालना
  33. 2002 में महिला संगठनों ने किस विधेयक का कड़ा विरोध किया था क्योंकि वह उनकी माँगों के अनुरूप नहीं था?
    A) घरेलू हिंसा विधेयक 2002  |  B) शिक्षा विधेयक  |  C) चुनाव विधेयक  |  D) संपत्ति विधेयक
  34. लोकतंत्र में अगर कोई कानून संविधान के खिलाफ है, तो उसे रद्द करने का अधिकार किसके पास है?
    A) पुलिस के पास  |  B) न्यायपालिका के पास  |  C) राष्ट्रपति के पास  |  D) प्रधानमंत्री के पास
  35. नगरपालिका के सीमाओं के भीतर रेहड़ी-पटरी वालों के संबंध में बने कानून अक्सर विवादास्पद क्यों होते हैं?
    A) क्योंकि वे सुंदर नहीं लगते  |  B) फुटपाथ खाली रखने और लोगों की रोजी-रोटी के बीच टकराव पैदा होने के कारण  |  C) क्योंकि वे बहुत कर देते हैं  |  D) क्योंकि वे विदेशी होते हैं
  36. 'आलोचना' शब्द का नागरिक शास्त्र में क्या अर्थ है?
    A) तारीफ करना  |  B) सरकार के कामकाज में कमियां निकालना या असहमति जताना  |  C) चुप रहना  |  D) सहमति देना
  37. 'विकासक्रम' शब्द का पाठ में किस संदर्भ में प्रयोग किया गया है?
    A) सड़कों के निर्माण में  |  B) घरेलू हिंसा से सुरक्षा का विचार किस तरह एक कानून के रूप में विकसित हुआ  |  C) पेड़ों के बढ़ने में  |  D) बच्चों के बड़े होने में
  38. संसद द्वारा पारित कोई भी नया कानून आधिकारिक रूप से लागू होने से पहले किसकी स्वीकृति के लिए भेजा जाता है?
    A) प्रधानमंत्री  |  B) राष्ट्रपति  |  C) मुख्य न्यायाधीश  |  D) राज्यपाल
  39. एक अलोकप्रिय कानून के खिलाफ नागरिकों द्वारा की गई कार्यवाही का सबसे अच्छा उदाहरण क्या हो सकता है?
    A) शांतिपूर्ण जुलूस निकालना और अदालत में जाना  |  B) दंगे करना  |  C) देश छोड़कर चले जाना  |  D) कानून तोड़ना और छिप जाना
  40. जब कोई कानून बहुसंख्यकों के लिए फायदेमंद हो लेकिन अल्पसंख्यकों को नुकसान पहुँचाए, तो वह क्या कहलाता है?
    A) लोकप्रिय कानून  |  B) दमनकारी और विवादास्पद कानून  |  C) समान कानून  |  D) राष्ट्रीय कानून
  41. कथन: भारत में प्राचीन काल में कई स्थानीय कानून थे और एक ही मामले में कई तरह के कानून लागू होते थे। निष्कर्ष I: निचली जातियों के लोगों को सजा देते समय भेदभाव किया जाता था और उन्हें कड़ी सजा मिलती थी। निष्कर्ष II: पूरे देश में एक समान कानून व्यवस्था थी और कोई भेदभाव नहीं था।
    A) केवल निष्कर्ष एक सही है  |  B) केवल निष्कर्ष दो सही है  |  C) निष्कर्ष एक और दो दोनों सही हैं  |  D) न तो एक और न ही दो सही है
  42. कथन: घरेलू हिंसा कानून 2006 में महिलाओं के 'साझा मकान' में रहने के अधिकार को मान्यता दी गई। निष्कर्ष I: अब महिलाओं को हिंसा की स्थिति में घर से निकाला नहीं जा सकता और वे सुरक्षा आदेश प्राप्त कर सकती हैं। निष्कर्ष II: यह कानून केवल कामकाजी महिलाओं पर लागू होता है।
    A) केवल निष्कर्ष एक सही है  |  B) केवल निष्कर्ष दो सही है  |  C) निष्कर्ष एक और दो दोनों सही हैं  |  D) न तो एक और न ही दो सही है
  43. कथन: कई लोग मानते हैं कि अंग्रेजों ने भारत में कानून के शासन की शुरुआत की। निष्कर्ष I: इतिहासकार इसका खंडन करते हैं क्योंकि औपनिवेशिक कानून मनमानेपन पर आधारित थे। निष्कर्ष II: भारतीय राष्ट्रवादियों ने कानूनी क्षेत्र में जो संघर्ष किया, उसी से भारत में कानूनी समानता आई।
    A) केवल निष्कर्ष एक सही है  |  B) केवल निष्कर्ष दो सही है  |  C) निष्कर्ष एक और दो दोनों सही हैं  |  D) न तो एक और न ही दो सही है
  44. हिंदू उत्तराधिकार संशोधन अधिनियम, 2005 के बारे में विचार करें: 1. यह कानून बेटों, बेटियों और उनकी माँ को पारिवारिक संपत्ति में बराबर हिस्सा देता है। 2. यह कानून केवल कुछ राज्यों में लागू होता है। 3. यह महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में एक बड़ा कदम है। इनमें से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
    A) केवल एक  |  B) एक और तीन  |  C) दो और तीन  |  D) एक, दो और तीन
  45. नागरिक अधिकार आंदोलन के संदर्भ में विचार करें: 1. इसकी शुरुआत रोज़ा पार्क्स के एक गोरे व्यक्ति को सीट न देने से हुई। 2. इसका उद्देश्य अफ़्रीकी-अमेरिकियों के साथ हो रहे नस्लीय भेदभाव को समाप्त करना था। 3. इस आंदोलन के बाद अमेरिका में भेदभाव को वैध बना दिया गया। इनमें से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
    A) केवल एक  |  B) एक और दो  |  C) केवल तीन  |  D) एक, दो और तीन
  46. राजद्रोह कानून 1870 के संबंध में विचार करें: 1. यह अंग्रेजों के मनमानेपन की एक मिसाल था। 2. इसके तहत किसी भी व्यक्ति को बिना मुकदमा चलाए जेल में डाला जा सकता था। 3. भारतीय राष्ट्रवादियों ने इस कानून का पूर्ण समर्थन किया था। इनमें से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
    A) केवल एक  |  B) एक और दो  |  C) दो और तीन  |  D) एक, दो और तीन
  47. निम्नलिखित घटनाओं को उनके कालानुक्रम में व्यवस्थित करें: 1. घरेलू हिंसा महिला सुरक्षा कानून लागू होना 2. हिंदू उत्तराधिकार संशोधन अधिनियम पारित होना 3. अमेरिका में नागरिक अधिकार कानून 4. रोज़ा पार्क्स की घटना।
    A) चार, तीन, दो, एक  |  B) एक, दो, तीन, चार  |  C) तीन, चार, एक, दो  |  D) दो, एक, चार, तीन
  48. नए कानून के निर्माण की प्रक्रिया को सही क्रम में सजाएँ: 1. जनता और नागरिक संगठनों द्वारा समस्या की पहचान और माँग। 2. संसद के दोनों सदनों द्वारा विधेयक का पारित होना। 3. राष्ट्रपति की स्वीकृति और कानून का लागू होना। 4. संसदीय समिति और संबंधित मंत्री द्वारा विधेयक का मसौदा तैयार करना।
    A) एक, चार, दो, तीन  |  B) चार, एक, दो, तीन  |  C) एक, दो, चार, तीन  |  D) दो, तीन, एक, चार
  49. औपनिवेशिक काल में भारतीय कानूनी पेशे के विकास ने कानून के शासन को कैसे प्रभावित किया?
    A) भारतीय वकीलों ने अदालतों में अपने अधिकारों की माँग शुरू की और कानून का इस्तेमाल बचाव के लिए किया  |  B) भारतीय वकीलों ने अंग्रेजों का साथ दिया  |  C) भारतीयों ने वकालत छोड़ दी  |  D) कोई प्रभाव नहीं पड़ा
  50. रॉलेट कानून 1919 का पूरे भारत में भारी विरोध क्यों हुआ था?
    A) क्योंकि वह व्यापार पर कर बढ़ाता था  |  B) क्योंकि वह सरकार को बिना मुकदमा चलाए लोगों को गिरफ्तार करने का अधिकार देता था  |  C) क्योंकि वह शिक्षा को रोकता था  |  D) क्योंकि वह धार्मिक भेदभाव करता था
  51. जालियाँवाला बाग हत्याकांड जो 13 अप्रैल 1919 को हुआ, वह मूल रूप से किस काले कानून के शांतिपूर्ण विरोध का परिणाम था?
    A) नमक कानून  |  B) रॉलेट कानून  |  C) राजद्रोह कानून  |  D) प्रेस कानून
  52. 1990 के दशक में वकीलों और कानून के विद्यार्थियों के एक समूह ('लॉयर्स कलेक्टिव') ने किस विषय पर एक नए विधेयक का मसौदा तैयार किया था?
    A) शिक्षा के अधिकार पर  |  B) घरेलू हिंसा के खिलाफ नागरिक कानून पर  |  C) चुनाव सुधार पर  |  D) कृषि कानून पर
  53. किसी लोकतंत्र में, संसद के लिए यह क्यों महत्वपूर्ण है कि वह संचार माध्यमों (टीवी, अखबार) के प्रति संवेदनशील रहे?
    A) क्योंकि वे मनोरंजन करते हैं  |  B) क्योंकि संचार माध्यम आम जनता की आवाज़ और समस्याओं को संसद तक पहुँचाने का काम करते हैं  |  C) क्योंकि वे बहुत अमीर हैं  |  D) क्योंकि विदेशी लोग उन्हें देखते हैं
  54. एक 'विवादास्पद कानून' की स्थिति में न्यायपालिका की क्या मुख्य भूमिका होती है?
    A) वह कानून को बढ़ावा देती है  |  B) वह कानून की संवैधानिक वैधता की समीक्षा कर सकती है और असंवैधानिक होने पर उसे रद्द कर सकती है  |  C) वह चुप रहती है  |  D) वह नया कानून बनाती है
  55. घरेलू हिंसा अधिनियम में 'साझा मकान' का क्या अर्थ है?
    A) वह घर जिसे किराए पर दिया गया हो  |  B) वह घर जिसमें महिला रहती है या रह चुकी है, चाहे उस पर उसका मालिकाना हक़ हो या न हो  |  C) केवल महिला के नाम पर खरीदा गया घर  |  D) केवल पिता का घर
  56. ऐतिहासिक रूप से, औरतों के लिए संपत्ति के अधिकारों की कमी ने उनके जीवन को किस प्रकार नकारात्मक रूप से प्रभावित किया था?
    A) उन्हें पुरुषों पर आर्थिक रूप से निर्भर रहना पड़ता था और मजबूरन हिंसा सहनी पड़ती थी  |  B) वे बहुत खुश थीं  |  C) वे व्यापार करने लगी थीं  |  D) वे विदेश चली जाती थीं
  57. जब एक बड़ा नागरिक समूह यह महसूस करता है कि संसद द्वारा पारित कोई कानून दमनकारी है, तो लोकतंत्र में उनके पास सबसे शक्तिशाली हथियार क्या होता है?
    A) केवल चुप रहना  |  B) जनता का दबाव, शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन और जनमत निर्माण  |  C) हथियार उठाना  |  D) देश छोड़ देना
  58. भारत में 'कानून का शासन' सुनिश्चित करने में यह बात किस प्रकार महत्वपूर्ण है कि 'कानून से ऊपर कोई नहीं है'?
    A) यह सुनिश्चित करता है कि कानून के समक्ष सभी व्यक्ति समान हैं और किसी को भी गैर-कानूनी विशेषाधिकार प्राप्त नहीं है  |  B) यह सुनिश्चित करता है कि राजा सबसे ऊपर है  |  C) यह सुनिश्चित करता है कि अमीर लोग बच सकते हैं  |  D) यह सुनिश्चित करता है कि पुलिस कुछ भी कर सकती है
  59. घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 की सफलता में महिला संगठनों की भूमिका का सबसे महत्वपूर्ण पहलू क्या था?
    A) उन्होंने केवल नारे लगाए  |  B) उन्होंने जमीनी स्तर पर जनसुनवाई की, मसौदा तैयार करने में भाग लिया और संसदीय समिति को महत्वपूर्ण सुझाव दिए  |  C) उन्होंने अदालतों पर हमला किया  |  D) उन्होंने चुनाव लड़ा
  60. पाठ के अंत में 'राजद्रोह' शब्द का जो संदर्भ दिया गया है, वह ब्रिटिश शासन की किस मानसिकता को उजागर करता है?
    A) न्यायप्रियता को  |  B) सरकार की आलोचना को बिल्कुल बर्दाश्त न करने और क्रूरता से असहमति को दबाने की दमनकारी मानसिकता को  |  C) लोकतांत्रिक सोच को  |  D) समानता को
0
0

0%

अपना सुझाव दें (Feedback)

वेबसाइट को और बेहतर बनाने के लिए अपने विचार हमें भेजें।