HR CHEM STUDY

13. ध्वनि (Sound)

इस पेज पर आपको 13. ध्वनि (Sound) के सभी महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ), परीक्षा उपयोगी नोट्स और ऑनलाइन क्विज़ मिलेंगे। अपने ज्ञान का परीक्षण करने और बोर्ड/प्रतियोगी परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए मॉक टेस्ट में अवश्य भाग लें।

आवृत्ति, आयाम और मानव कान की संरचना पर आधारित NCERT विज्ञान MCQ। शोर प्रदूषण और संगीत पर प्रश्न। 3-Level चैलेंज: 70% अंक आवश्यक!

👉 अध्याय का सारांश (Summary)

ध्वनि कंपन से उत्पन्न होती है और इसे माध्यम की आवश्यकता होती है (निर्वात में नहीं चलती)। मानव स्वरयंत्र (Larynx) और कान की कार्यप्रणाली के चित्र आधारित प्रश्न यहाँ शामिल हैं। आयाम ध्वनि की प्रबलता को और आवृत्ति तारत्व (Pitch) को निर्धारित करती है। श्रव्य ध्वनि की सीमा (20Hz से 20,000Hz) और शोर प्रदूषण के प्रभाव परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

महत्वपूर्ण प्रश्न (Important Questions)

PDF डाउनलोड करें

विद्यार्थी पंजीकरण

क्विज़ के महत्वपूर्ण निर्देश:

  • सारे concept clear करने के बाद ही टेस्ट दें।
  • इस ऑनलाइन टेस्ट में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) हैं।
  • प्रत्येक प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सही विकल्प का चयन करें।
  • क्विज़ लिंक दोस्तों तक शेयर करें।
  • विशेष नियम: यह क्विज़ 3 स्तरों में है। अगला स्तर (Level) खोलने के लिए आपको वर्तमान स्तर में कम से कम 70% अंक लाने होंगे।
  • पूरा चैप्टर अच्छी तरह से याद करने के बाद ही क्विज में भाग ले
  • अपनी डिटेल सही भरें, क्विज़ सब्मिट करने के बाद feedback जरूर दे। अच्छे फीडबैक साइट के होम पेज पर प्रकाशित होंगे
  • सवालो को आराम से हल करें, जल्दीबाजी नहीं करें
  • टेस्ट सबमिट करने के बाद आपका स्कोर आपके शिक्षक के डैशबोर्ड पर प्रदर्शित होगा।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं और बोर्ड परीक्षा की बेहतरीन तैयारी के लिए आप इस टेस्ट का बार-बार अभ्यास कर सकते हैं।
👤
⏱️ 00:00
प्रश्न 1 / 20
अध्याय के सभी प्रश्न (Revision Notes)

*नोट: यह सेक्शन रिवीजन के लिए है। अपना ज्ञान परखने के लिए ऊपर दिए गए क्विज़ में भाग लें।

  1. ध्वनि किसके द्वारा उत्पन्न होती है?
    A) प्रकाश से  |  B) कंपन से  |  C) हवा से  |  D) पानी से
  2. मनुष्यों में ध्वनि किसके द्वारा उत्पन्न होती है?
    A) जीभ से  |  B) वाकयंत्र से  |  C) नाक से  |  D) दांतों से
  3. ध्वनि संचरण के लिए क्या आवश्यक है?
    A) निर्वात  |  B) माध्यम  |  C) अंधेरा  |  D) चुंबक
  4. ध्वनि की गति सबसे अधिक किसमें होती है?
    A) हवा में  |  B) पानी में  |  C) ठोस (लोहे) में  |  D) निर्वात में
  5. ध्वनि किसमें संचरण नहीं कर सकती?
    A) लोहे में  |  B) पानी में  |  C) हवा में  |  D) निर्वात में
  6. मानव कान का वह भाग जो ध्वनि कंपनों को ग्रहण करता है:
    A) कर्ण पल्लव  |  B) कर्ण पटह  |  C) कर्ण नली  |  D) आंतरिक कान
  7. प्रति सेकंड होने वाले कंपनों की संख्या को क्या कहते हैं?
    A) आयाम  |  B) आवर्तकाल  |  C) आवृत्ति  |  D) प्रबलता
  8. आवृत्ति का मात्रक क्या है?
    A) मीटर  |  B) सेकंड  |  C) हर्ट्ज़  |  D) डेसिबल
  9. ध्वनि की प्रबलता (Loudness) किस पर निर्भर करती है?
    A) आवृत्ति पर  |  B) कंपन के आयाम पर  |  C) तरंगदैर्ध्य पर  |  D) माध्यम पर
  10. ध्वनि का तीखापन या तारत्व (Pitch) किस पर निर्भर करता है?
    A) आवृत्ति पर  |  B) आयाम पर  |  C) प्रबलता पर  |  D) समय पर
  11. मानव कानों के लिए श्रव्य ध्वनि की सीमा क्या है?
    A) 20 Hz से 20,000 Hz  |  B) 1 Hz से 100 Hz  |  C) 20,000 Hz से अधिक  |  D) शून्य
  12. अप्रिय ध्वनि को क्या कहते हैं?
    A) संगीत  |  B) शोर (Noise)  |  C) सुर  |  D) गूँज
  13. ध्वनि की प्रबलता को मापने की इकाई क्या है?
    A) हर्ट्ज़  |  B) डेसिबल  |  C) मीटर  |  D) न्यूटन
  14. सामान्य श्वास की प्रबलता कितनी होती है?
    A) 10 dB  |  B) 30 dB  |  C) 60 dB  |  D) 80 dB
  15. किस स्तर से ऊपर की ध्वनि शारीरिक रूप से कष्टदायक होती है?
    A) 20 dB  |  B) 50 dB  |  C) 80 dB  |  D) 10 dB
  16. पुरुषों के वाक-तंतुओं की लंबाई लगभग कितनी होती है?
    A) 5 mm  |  B) 10 mm  |  C) 15 mm  |  D) 20 mm
  17. मच्छर की भिनभिनाहट का तारत्व शेर की दहाड़ से कैसा होता है?
    A) कम  |  B) अधिक  |  C) बराबर  |  D) शून्य
  18. कंपन का अधिकतम विस्थापन क्या कहलाता है?
    A) आवृत्ति  |  B) आयाम  |  C) आवर्तकाल  |  D) प्रबलता
  19. एक सेकंड में 50 बार कंपन करने वाली वस्तु की आवृत्ति क्या होगी?
    A) 10 Hz  |  B) 50 Hz  |  C) 100 Hz  |  D) 5 Hz
  20. अल्ट्रासाउंड (पराध्वनि) की आवृत्ति कितनी होती है?
    A) 20 Hz से कम  |  B) 20,000 Hz से अधिक  |  C) 20 Hz से 20,000 Hz  |  D) शून्य
  21. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सही कूट का चयन कीजिए: सूची-I (ध्वनि की विशेषता) — सूची-II (निर्भरता) (a) प्रबलता — (1) आवृत्ति (b) तारत्व (Pitch) — (2) माध्यम (c) संचरण — (3) आयाम
    A) a-3, b-1, c-2  |  B) a-1, b-2, c-3  |  C) a-2, b-3, c-1  |  D) a-3, b-2, c-1
  22. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सही कूट का चयन कीजिए: सूची-I (वाद्य यंत्र) — सूची-II (कंपायमान भाग) (a) वीणा — (1) तानित झिल्ली (b) तबला — (2) तानित तार (c) बाँसुरी — (3) वायु स्तंभ
    A) a-2, b-1, c-3  |  B) a-1, b-2, c-3  |  C) a-3, b-1, c-2  |  D) a-2, b-3, c-1
  23. कथन: ध्वनि निर्वात (Vacuum) में संचरण नहीं कर सकती। कारण: ध्वनि एक यांत्रिक तरंग है जिसे आगे बढ़ने के लिए माध्यम के कणों की आवश्यकता होती है।
    A) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या है  |  B) कथन और कारण दोनों सही हैं परन्तु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है  |  C) कथन सही है परन्तु कारण गलत है  |  D) कथन गलत है परन्तु कारण सही है
  24. कथन: महिलाओं की आवाज पुरुषों की तुलना में तीखी होती है। कारण: महिलाओं के वाक-तंतु छोटे होते हैं जिससे उनकी आवृत्ति उच्च होती है।
    A) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या है  |  B) कथन और कारण दोनों सही हैं परन्तु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है  |  C) कथन सही है परन्तु कारण गलत है  |  D) कथन गलत है परन्तु कारण सही है
  25. कथन: शोर प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। कारण: इससे उच्च रक्तचाप, अनिद्रा और सुनने की क्षमता में कमी जैसे रोग हो सकते हैं।
    A) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या है  |  B) कथन और कारण दोनों सही हैं परन्तु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है  |  C) कथन सही है परन्तु कारण गलत है  |  D) कथन गलत है परन्तु कारण सही है
  26. कथन: कंपन का आयाम बढ़ने पर ध्वनि की प्रबलता बढ़ती है। कारण: प्रबलता आयाम के वर्ग के समानुपाती होती है।
    A) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या है  |  B) कथन और कारण दोनों सही हैं परन्तु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है  |  C) कथन सही है परन्तु कारण गलत है  |  D) कथन गलत है परन्तु कारण सही है
  27. ध्वनि प्रदूषण को कम करने का उपाय कौन सा है?
    A) वाहनों में साइलेंसर लगाना  |  B) सड़कों के किनारे पेड़ लगाना  |  C) ऊँची आवाज में टीवी न चलाना  |  D) उपर्युक्त सभी
  28. चंद्रमा पर दो व्यक्ति एक-दूसरे की आवाज क्यों नहीं सुन सकते?
    A) वहाँ बहुत ठंड है  |  B) वहाँ वायुमंडल (माध्यम) नहीं है  |  C) वहाँ गुरुत्वाकर्षण कम है  |  D) वहाँ कान काम नहीं करते
  29. जब कंपन का आयाम दुगुना कर दिया जाता है, तो प्रबलता कितने गुना बढ़ जाती है?
    A) 2 गुना  |  B) 4 गुना  |  C) 8 गुना  |  D) समान रहती है
  30. तारत्व (Pitch) के बारे में क्या सत्य है?
    A) पक्षी उच्च तारत्व वाली ध्वनि उत्पन्न करते हैं  |  B) शेर की दहाड़ का तारत्व कम होता है  |  C) बच्चों की आवाज का तारत्व अधिक होता है  |  D) उपर्युक्त सभी
  31. कर्ण पटह (Eardrum) की मुख्य भूमिका क्या है?
    A) ध्वनि को सोखना  |  B) ध्वनि कंपनों को आंतरिक कान तक भेजना  |  C) आवाज पैदा करना  |  D) कान को साफ रखना
  32. ध्वनि की गति वायु में लगभग कितनी होती है?
    A) 340 मीटर/सेकंड  |  B) 1500 मीटर/सेकंड  |  C) 3,00,000 किमी/सेकंड  |  D) 10 मीटर/सेकंड
  33. यदि कोई वस्तु एक सेकंड में 20 से कम बार कंपन करती है, तो उस ध्वनि को क्या कहेंगे?
    A) श्रव्य ध्वनि  |  B) अश्रव्य ध्वनि  |  C) शोर  |  D) संगीत
  34. कौन सा जीव पराध्वनि (Ultrasound) सुन सकता है?
    A) कुत्ता  |  B) चमगादड़  |  C) डॉल्फिन  |  D) उपर्युक्त सभी
  35. शोर और संगीत में मुख्य अंतर क्या है?
    A) शोर अनियमित कंपनों से पैदा होता है, संगीत नियमित कंपनों से  |  B) शोर मीठा होता है  |  C) संगीत में आयाम नहीं होता  |  D) कोई अंतर नहीं है
  36. मंदिर की घंटियाँ धातु की क्यों बनी होती हैं?
    A) क्योंकि धातुएं ध्वानिक होती हैं  |  B) क्योंकि वे भारी होती हैं  |  C) क्योंकि वे महंगी होती हैं  |  D) क्योंकि वे ठंडी होती हैं
  37. ध्वनि कंपनों को विद्युत संकेतों में बदलकर मस्तिष्क तक कौन ले जाता है?
    A) श्रवण तंत्रिका  |  B) कर्ण नली  |  C) रक्त  |  D) हवा
  38. बाँसुरी से अलग-अलग स्वर कैसे पैदा किए जाते हैं?
    A) हवा फूँकने की शक्ति बदलकर  |  B) छिद्रों को खोलकर और बंद करके वायु स्तंभ की लंबाई बदलकर  |  C) बाँसुरी को हिलाकर  |  D) बाँसुरी को रगड़कर
  39. ध्वनि प्रदूषण का मुख्य स्रोत क्या है?
    A) सड़कों पर वाहनों का शोर  |  B) फैक्ट्रियों की मशीनें  |  C) लाउडस्पीकर  |  D) उपर्युक्त सभी
  40. मनुष्य के वाक-तंतुओं (Vocal cords) के बीच की झिरी (Slit) का क्या कार्य है?
    A) हवा निकलने का रास्ता देना जिससे ध्वनि पैदा हो  |  B) भोजन को रोकना  |  C) पानी पीना  |  D) सोना
  41. कथन: कड़कड़ाती बिजली (Lightning) की चमक पहले दिखाई देती है और आवाज बाद में सुनाई देती है। निष्कर्ष: प्रकाश की चाल (3x10^8 m/s) ध्वनि की चाल (340 m/s) से बहुत अधिक होती है, इसलिए प्रकाश प्रेक्षक तक पहले पहुँचता है।
    A) कथन और निष्कर्ष दोनों सत्य हैं  |  B) केवल कथन सत्य है  |  C) केवल निष्कर्ष सत्य है  |  D) दोनों असत्य हैं
  42. कथन: निर्वात में हम एक-दूसरे से बात नहीं कर सकते। निष्कर्ष: ध्वनि को आगे बढ़ने के लिए माध्यम के अणुओं के बीच आपसी टक्कर की आवश्यकता होती है, जो निर्वात में अनुपस्थित है।
    A) कथन और निष्कर्ष दोनों सत्य हैं  |  B) केवल कथन सत्य है  |  C) केवल निष्कर्ष सत्य है  |  D) दोनों असत्य हैं
  43. कथन: आयाम और आवृत्ति ध्वनि के दो महत्वपूर्ण गुण हैं। निष्कर्ष: आयाम ध्वनि की ऊर्जा (प्रबलता) को दर्शाता है, जबकि आवृत्ति ध्वनि की गुणवत्ता (तारत्व) को निर्धारित करती है।
    A) कथन और निष्कर्ष दोनों सत्य हैं  |  B) केवल कथन सत्य है  |  C) केवल निष्कर्ष सत्य है  |  D) दोनों असत्य हैं
  44. ध्वनि संचरण के बारे में सत्य कथन चुनें: 1. ध्वनि ठोस, द्रव और गैसों में चल सकती है। 2. ध्वनि की चाल माध्यम के घनत्व और प्रत्यास्थता पर निर्भर करती है। 3. ध्वनि तरंगें विद्युत चुंबकीय तरंगें हैं।
    A) केवल 1 और 2  |  B) केवल 2 और 3  |  C) केवल 1 और 3  |  D) 1, 2 और 3
  45. श्रवण दोष (Hearing Impairment) के बारे में सत्य कथन पहचानें: 1. यह जन्मजात या किसी बीमारी के कारण हो सकता है। 2. पूर्ण श्रवण दोष वाले व्यक्ति सांकेतिक भाषा का उपयोग करते हैं। 3. श्रवण यंत्र (Hearing aids) ध्वनि की प्रबलता को बढ़ाकर सुनने में मदद करते हैं।
    A) केवल 1 और 2  |  B) केवल 2 और 3  |  C) केवल 1 और 3  |  D) 1, 2 और 3
  46. कंपन और आवृत्ति के बीच सही संबंध क्या है?
    A) आवृत्ति = कंपनों की संख्या / कुल समय  |  B) आवृत्ति = कुल समय / कंपनों की संख्या  |  C) आवृत्ति = आयाम * समय  |  D) आवृत्ति = प्रबलता / 2
  47. यदि कोई पेंडुलम 2 सेकंड में 40 बार दोलन करता है, तो इसकी आवृत्ति (Hz) और आवर्तकाल (Sec) क्या होगा?
    A) 20 Hz, 0.05 Sec  |  B) 40 Hz, 2 Sec  |  C) 80 Hz, 1 Sec  |  D) 20 Hz, 2 Sec
  48. ध्वनि तरंगें किस प्रकार की तरंगें हैं?
    A) अनुप्रस्थ तरंगें  |  B) अनुदैर्ध्य तरंगें  |  C) विद्युत चुंबकीय तरंगें  |  D) स्थिर तरंगें
  49. संगीत वाद्ययंत्रों में ध्वनि की गुणवत्ता (Timbre) किस पर निर्भर करती है?
    A) केवल आवृत्ति पर  |  B) उत्पन्न होने वाले अधिसवरों और तरंग के आकार पर  |  C) केवल डेसिबल पर  |  D) हवा के दबाव पर
  50. मनुष्यों में ध्वनि उत्पादन की प्रक्रिया के बारे में क्या सत्य है?
    A) फेफड़े हवा को वाक-तंतुओं की झिरी से बलपूर्वक बाहर निकालते हैं  |  B) वाक-तंतुओं में कंपन होता है  |  C) मांसपेशियाँ वाक-तंतुओं को ढीला या तना हुआ रख सकती हैं  |  D) उपर्युक्त सभी
  51. एक कंपायमान वस्तु का आवर्तकाल 0.01 सेकंड है। इसकी आवृत्ति कितनी होगी?
    A) 1 Hz  |  B) 10 Hz  |  C) 100 Hz  |  D) 1000 Hz
  52. सोनार (SONAR) तकनीक में किस प्रकार की ध्वनि तरंगों का उपयोग किया जाता है?
    A) अपश्रव्य ध्वनि  |  B) श्रव्य ध्वनि  |  C) पराध्वनि  |  D) शोर
  53. ध्वनि प्रदूषण से बचने के लिए 'ग्रीन मफलर' क्या है?
    A) हरे रंग का कान का यंत्र  |  B) सड़कों के किनारे पेड़ों की कतारें लगाना  |  C) हरा पेंट करना  |  D) साइलेंसर
  54. गिटार के तार को कसने से उसकी आवाज पर क्या प्रभाव पड़ता है?
    A) तारत्व बढ़ जाता है  |  B) प्रबलता कम हो जाती है  |  C) आयाम शून्य हो जाता है  |  D) आवाज मोटी हो जाती है
  55. यदि कंपन का आयाम आधा कर दिया जाए, तो ध्वनि की प्रबलता कितनी हो जाएगी?
    A) आधी  |  B) चौथाई (1/4)  |  C) दोगुनी  |  D) अपरिवर्तित
  56. ध्वनि के परावर्तन का उपयोग कहाँ किया जाता है?
    A) स्टेथोस्कोप में  |  B) मेगाफोन में  |  C) हॉर्न में  |  D) उपर्युक्त सभी
  57. अपश्रव्य (Infrasonic) ध्वनि की आवृत्ति क्या होती है जो हाथी या व्हेल सुन सकते हैं?
    A) 20 Hz से कम  |  B) 20,000 Hz से अधिक  |  C) केवल 100 Hz  |  D) 500 Hz
  58. ध्वनि का वेग माध्यम के तापमान बढ़ने पर:
    A) घटता है  |  B) बढ़ता है  |  C) समान रहता है  |  D) शून्य हो जाता है
  59. मानव कान का कौन सा हिस्सा ध्वनि तरंगों को यांत्रिक कंपनों में बदलता है?
    A) कर्ण पटह  |  B) कॉकलिया  |  C) श्रवण नलिका  |  D) कर्ण पल्लव
  60. ध्वनि की तीव्रता (Intensity) और प्रबलता (Loudness) में क्या अंतर है?
    A) तीव्रता वस्तुनिष्ठ है, प्रबलता व्यक्तिपरक है  |  B) दोनों एक ही हैं  |  C) तीव्रता हर्ट्ज़ में मापी जाती है  |  D) प्रबलता मीटर में मापी जाती है
0
0

0%

अपना सुझाव दें (Feedback)

वेबसाइट को और बेहतर बनाने के लिए अपने विचार हमें भेजें।